सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समय का महत्त्व

 साथियों आज मैं आप लोगों के साथ समय के बारे में अपना विचार साझा करना चाहता हूँ। वैसे तो समय के बारे में हर कोई जनता और समझता है। पर हम में से कितने लोग हैं जो समय का सही उपयोग करते है।
जैसा की कहा जाता है कि इस दुनिया की सबसे मूल्यवान कोई वस्तु है तो वो है समय।
                 कहा जाता है कि जो समय का कद्र नहीं किया उसका  क़द्र समय भी नहीं करता। जो लोग समय को व्यर्थ  गवा रहे है वो लोग समय को नहीं अपने आप को मार रहे है।
इस दुनिय में दो तरह के लोग है एक सफल और दूसरे             असफल। भगवन हम  सबको एक तरह ही  बना कर  भेजा है हमको बनाने में भगवान ने कोई पक्षपात नहीं किया है। इस दुनिया में सभी को एक समान दिन और रात मिला है सभी को दिन के 24 घंटे ही मिलते है। तो क्या कारण है की एक व्यक्ति सफलता की ऊंचाई पर होता है तथा एक एक एक व्यक्ति अपने जीवन में सफल नहीं हो पता। अगर इन दोनों लोगो की जीवनचर्या की तुलना की जय तो बहुत हद तक अधिकांस लोगो में एक असमानता जरूर मिलेगी और वो है समय का सदुपयोग। एक सफल व्यक्ति समय का उपयोग इस प्रकार से करता है की उस समय की अधिकतम उत्पादकता के रूप में ले सके। वह समय को कभी व्यर्थ नहीं गवाता तथा सभी कार्यो को समय सिमा के अंदर प्राथमिकताओं के आधार पर पूरा करने का प्रयास करता है या दूसरे शब्दों में कहा जाय तो वह केवल उन्ही कार्यो को प्राथमिकता देता है जो जरुरी तथा उत्पादक होता है।
          वहीँ अगर दूसरी और उस असफल व्यक्ति की और देखे तो वह समय को गैर जरुरी कार्यो पर गवा देता है। कहा जाता है की एक बार गवाया हुआ धन तो कमाया जा सकता है किन्तु एक बार जो समय चला जाय तो हमारे लाख चाहने पर भी उसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते।
          इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।
अगर आपको अच्छा लगे तो Pleas like करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोपाल भांड और महाज्ञानी

लगभग 200 साल पहले राजा कृष्ण चंद्र बंगाल के एक हिस्से पर शासन करते थे। उनके अदालत में गोपाल भाण्ड नाम का मशखरा था। हालांकि गोपाल भांड  ने किताबों का अध्ययन नहीं किया था, किन्तु वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति था। एक बार, एक बहुत ही दक्ष आदमी, महाग्यानी पंडित अदालत में आया। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं में स्पष्ट रूप से और पूरी तरह से बात की। उन्हें दर्शन और धर्म का अच्छा ज्ञान था। उसने सभी प्रश्नों का बहुत बुद्धिमानी से उत्तर दिया लोग उससे बात करने काबिलियत से आश्चर्यचकित थे।  लेकिन कोई भी उनकी मातृभाषा की पहचान नहीं कर सका। जब भी उन्होंने उससे पूछा जाता, वह अहंकार से मुस्कुराता और कहता, "वास्तव में जो बुद्धिमान व्यक्ति होगा वह मेरी मातृभाषा को आसानी से जान जायगा।" राजा कृष्ण चंद्र बहुत परेशान था।  इसलिए उन्होंने इसके के लिए एक इनाम की घोषणा की, जो पंडित की मातृभाषा को बता सकता था। सभी विद्वानों ने ध्यान से महाज्ञानी की बात सुनी। लेकिन कोई भी उसकी मातृभाषा की पहचान नहीं कर सका "आप पर शर्म आनी चाहिए", राजा ने गुस्से में कहा।  सभी विद्वान चुप थे। गोपाल भांड झटके स

एकाग्रता:सफलता सफलता का मूलमंत्र

              सफलता के लिए एकाग्रता अनिवार्य  दोस्तों आज मै एक कहानी के माध्यम से अपनी बात कहने का प्रयास का रहा हूँ।वैसे यह कहानी तो बहुत पुरानी है, लेकिन इसका जो सार है वह आज भी प्रासंगिक है।                 यह कहानी भारतीय पौराणिक कथा महाभारत के एक प्रसंग पर आधारीत है। गुरु द्रोणाचार्य अपने आश्रम में सभी शिष्यों को धनुर्विद्या का प्रशिक्षण दे रहे थे। गुरु द्रोणाचार्य ने  एक बार अपने सभी शिष्यों से उनकी परीक्षा लेना चाहा। उन्होंने अपने सभी शिष्यों से पेड़ पर बैठी चिड़िया के आँख पर निशाना लगाने को कहा। तीर छोडने से पहले अपने सभी शिष्यों से बारी-बारी से एक प्रश्न किया,और पूछा की बतओ तुमको पेड़ पर क्या क्या  दीख रहा है ?तब किसी शिष्य ने कहा पेड़ की डाली ,पत्ति आदि। किसी ने कहा पेड़ पर बैठी चिड़िया। एक ने कहा गुरुजी  मुझे आप, सभी शिष्य, चिड़िया सब दिख रहा है । लगभग सभी शिष्यों का यही जवाब था। किन्तु जब अर्जुन की बारी आई तो गुरु ने अर्जुन से भी वही सवाल दोहराया तो उसने कहा- गुरुदेव मुझे सिर्फ चिड़िया की आँख ही दीख रही है। अर्जुन की एकाग्रता को देख के गुरुजी समझ गए की सभी शिष्यों में केवल अर्ज

इमरजेंसी फंड

 रोटी कपड़ा और मकान के बाद आज सबसे ज्यादा जरूरी है, कि हम अपने तथा परिवार के लिए एक इमरजेंसी फंड की व्यवस्था करके रखें। आपको यह इमरजेंसी फंड न केवल आपको आर्थिक स्वतंत्रता दिलाएगा बल्कि भविष्य की आर्थिक अनिश्चितता तथा अस्थिरता को भी कम करने में आपकी मदद करेगा। अब यह सवाल उठता है कि हमारा इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए, तो सामान्सत़ः आज के समय में जो स्थिति है उसके हिसाब से आपके मासिक आय का 5 से 7 गुना आपके पास इमरजेंसी फंड के रूप में होना चाहिए और यह इमरजेंसी फंड आप की बचत खाता से अलग होना चाहिए। यह इमरजेंसी फंड आपको उस समय काम आएगा जब अचानक आपकी आए किसी भी कारणवश बंद हो जाए तो आपको आर्थिक झटकों से उबरने में मदद करेगा। आप इसकी शुरुआत कैसे करें आप अचानक से पैसा नहीं बचा पाएंगे इसके लिए आप धीरे-धीरे शुरुआत कर सकते हैं। शुरुआत में आपको दिक्कत आएगी लेकिन आप यह निश्चित कर ले कि आपको अपने मासिक आय का कम से कम 5 से 10 प्रतिशत हिस्से को बचत करने की कोशिश करे।ं इसके लिए भी आप खर्च से पहले बचत की सिद्धांत को अपनाएं इससे आपको अंत में बचत करने में आने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी। अगर आप यह सोचेंग