Tajmahal front view ताजमहल. दोस्तों आज मैं आप लोगों के साथ दुनिया के बेहतरीन और खूबसूरत स्मारकों में से एक ' ताजमहल' के बारे में कुछ जानकारियां बाटने जा रहा हूँ। ताजमहल भारत का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के साथ यह एक विश्व विरासत स्मारक भी है। दोस्तों ताजमहल का निर्माण भारत के मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपने प्रिय बेगम मुमताज महल की याद में इस महान कलाकृति का निर्माण करवाया था। इस नायाब ऐतिहासिक कलाकृति का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। ताजमहल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य -: यहाँ आपको जानकर यह आश्चर्य होगा की इस ईमारत का नाम 'ताजमहल' यूरोपीय यात्रियों ने रखा है। उस समय के जो ऐतिहासिक दस्तावेज हैं उनमें इस इमारत का उल्लेख ' रोजा-ए-मनब्बर'(चमकति समाधी) के नाम से किया गया है। इसक़ो बनाने का कार्य सन् 1632 ई. में प्रारम्भ किया गया तथा 1643 ई. में बनकर तैयार हुआ। योजना ताजमहल का निर्माण एक चौतरफा बाग़ है उसके पश्चिमी किनारे पर एक ऊँचे चबूतरे पर किया गया है। आगरा शहर के इस हिस्से को बेगम मुमताजमहल के नाम से मुमताजाबद के नाम से जाना जाता है। दोस्...
This blogs subject are many things like motivational story, time management, success story, sport's persons,biography story of successful mans, knowledge, etc.